आखिर क्यों हो गया कृष्णा श्रॉफ का ब्रेकअप.
गुजरे जमाने के प्रसिद्ध अभिनेता जैकी श्रॉफ भले ही अब फिल्मी दुनिया में सक्रिय न हों और सुर्खियों से गायब हों, लेकिन उनके बेटे टाइगर और बेटी कृष्णा अक्सर सोशल मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। ये दोनों ही अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर छाए रहते हैं।
एक तरफ जहां टाइगर, बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी को डेट कर रहे हैं तो वहीं उनकी बहन कृष्णा, ऑस्ट्रेलिया के रहने वाले इबान के साथ रिलेशनशिप में हैं। इसी बीच बीते 13 नवंबर को कृष्णा और इबान का ब्रेकअप हो गया था, हालांकि इस ब्रेकअप के कारणों का पता नहीं चल रहा था लेकिन अब इबान ने इसका खुलासा कर दिया है।
लॉकडाउन के दौरान कृष्णा श्रॉफ और इबान ने एक दूसरे के साथ काफी टाइम स्पेंड किया था और लंबे समय तक लिव इन थे। इस दौरान की कई फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं। हालांकि अब दोनों ने एक दूसरे से पूरी तरह से दूरियां बना ली हैं। इस बात का पता इसी से चलता है कि कृष्णा ने अब इबान को सोशल मीडिया पर फॉलो करना भी बंद कर दिया है।
इबान के साथ ब्रेकअप से पहले दोनों की शादी की चर्चा हो रही थी, इसी बीच दोनों का ब्रेकअप हो जाना, उनके फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। बता दें कि कृष्णा और इबान के ब्रेकअप की खबरें 13 नवंबर को आई थीं।